फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास: स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

स्वामी दर्शनानंद सरस्वती की 157वीं जयंती पर रविवार को ज्वालापुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में अंडर-17 की फुटबाल प्रतियोगिता कराई गई। इसमें गायत्री विद्यापीठ की टीम ने जीत हासिल की। साथ ही स्वामी दर्शनानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, महाविद्यालय के मुख्य अधिष्ठाता बलवंत सिंह चौहान और आचार्य पंडित हेमंत तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। फुटबाल प्रतियोगिता का पहला मैच वात्सल्य वाटिका बहादराबाद और गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के बीच खेला गया, जिसमें गायत्री विद्यापीठ की टीम 2-1 से विजयी रही। गुरुकुल कांगड़ी विवि और गायत्री विद्यापीठ के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में गुरुकुल कांगड़ी की टीम 5-0 से विजयी रही। तीसरा मैच गुरुकुल कांगड़ी और गुरुकुल महाविद्यालय के बीच कराया गया, जिसमें गुरुकुल महाविद्यालय की टीम 3-0 से बाजी मारकर फाइनल में प्रवेश कर गई। फाइनल मुकाबला काफी रोचक रहा, लेकिन गुरुकुल महाविद्यालय की टीम को गायत्री विद्यापीठ की टीम से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व संस्था के मंत्री विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है। मुख्य अधिष्ठाता बलवंत सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षा सभ्य समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। दिनेश चौहान ने कहा कि शिक्षा के बिना सर्वांगीण विकास की कल्पना करना व्यर्थ है। स्वामी दर्शानानंद ने देश को शिक्षा के माध्यम से एक नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश के उत्थान के लिए सभी को स्वामी दर्शनानंद के सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है। आचार्य पंडित हेमंत तिवारी ने कहा कि चार फरवरी को विजेता टीम को 3100 और उपविजेता टीम को 2100 रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी दिनेश चौहान, कुंवरपाल सिंह, ज्ञानी सिंह, गुरुकुल के ब्रह्मचारी और अध्यापक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें