फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादराबाद में पानी के 36 अवैध कनेक्शन काटे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जलसंस्थान ने पेयजल के अवैध कनेक्शनों और बकाया वसूली के लिए चलाए अभियान के अंतर्गत बहादराबाद में 36 अवैध कनेक्शन पाए गए। इस दौरान टीम ने बकायदारों से भी 78 हजार रुपये वसूले। अधिकारियों ने कहा कि वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को जलसंस्थान ने बकायदारों और अवैध कनेक्शन लेकर पानी का इस्तेमाल कर रहे लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीओ संजय सैनी ने बताया कि पांच हजार रुपये से अधिक के बकायादारों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। इसके बाद भी जो उपभोक्ता बकाया जमा नहीं कराएंगे, उनकी आरसी काटकर तहसील को भेज दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन 36 अवैध कनेक्शनों को काटा गया है उनमें से छह उपभोक्ताओं ने अपना पेयजल संयोजन नियमित करने के लिए आवेदन कर दिया है।

इनके कनेक्शनों को नियमित करने की कार्रवाई की की जा रही है। उन्होंने बताया जलसंस्थान ग्रामीण क्षेत्र में बकाया वसूली तथा अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके तहत बहादराबाद में दो दिन से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अवर अभियंता विशाल यादव, ललित शर्मा, रामपाल, विंदर कुमार व सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें