फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांस के 32 पार्सल मिलने से हड़कंप

Tue, 04 Oct 2016 11:59 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
मांस के पार्सल पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पार्सल से मांस के लोथड़े को कुत्ते ने  बाहर खींच लिया। देखते ही देखते उस बोरे के अगल बगल में रखे 32 बोरों में भी मांस पाया गया। अब जीआरपी मांस के बोरों को वापस भिजवाने के लिए ट्रेन में लदवाने की तैयारी कर रही है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि मांस किस जानवर का है।
विज्ञापन

मुंबई से चलकर हरिद्वार आने वाली लोकमान्य तिलक आमतौर से एक बजे हरिद्वार पहुंचती है। मंगलवार को ट्रेन शाम साढ़े तीन बजे पहुंची थी। ट्रेन को वाशिंग लाइन भेजा जाना था, इसलिए पार्सल प्लेटफार्म नंबर एक पर ही उतार दिए गए। बताया जाता है कि कुछ देर बाद एक कुत्ते ने पार्सल को उधेड़ना शुरू कर दिया। जब पार्सल उधेड़कर कुत्ते ने मांस का लोथड़ा निकाला तो प्लेटफार्म पर मौजूद लोग हक्के बक्के रह गए। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अफसर मौके पर पहुंच गए। पड़ताल में पता चला कि करीब 32 बोरों में मांस लदा हुआ है। ये सभी बोरे भोपाल से निजामुउद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली पर उतारे जाने थे, लेकिन तकनीकी कमी के चलते ये बोरे यहां पहुंच गए। बोरों को यहां इसलिए उतारना पड़ा क्योंकि ट्रेन को सफाई के लिए भेजा जाना था। कार्यवाहक एसओ जीआरपी एमएस रौतेला ने बताया कि बोरों को लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस से वापस दिल्ली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें