फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसएसबी लॉयन ने राईजिंग स्टार को हराया

विज्ञापन
बैट, क्रिकेट, आउट
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

भल्ला कालेज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित तीसरे हरिद्वार सुपरलीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को यूएसएसबी लॉयन और राईजिंग स्टार हरिद्वार क्रिकेट क्लब के बीच खेले गए। मैच में यूएसएसबी लॉयन ने जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राईजिंग स्टार की टीम ने 18.2 ओवर में 82 रन बनाए। प्रिंकल ने 16 गेंद में 13, रोहित ने 8 गेंद में 4, लवलीत ने 13 गेंद में 17, अकरम ने 10 पर 6, हैप्पी ने 13 गेंद पर 8, गौरव ने 27 गेंद पर 22, जीवन ने 7 गेंदों में 1, राहुल ने 9 गेंदों में 4 रन बनाए। गेंदबाजी में यूएसएसबी लॉयन के जग्गू ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट, कपिल ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट, शाश्वत ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट, युवराज ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, प्रशांत ने 3.2 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसएसबी लॉयन के सलामी बल्लेबाज प्रशांत ने 3 चौके, 1 छक्के की मदद से 11 गेंदों में 22 रन बनाए। अमित ने 25 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल हैं। शाश्वत ने 13 गेंदों में 17 रन बनाए, उन्होंने दो चौके भी जड़े। विशाल ने 9 गेंद में 6 रन बनाए जिसमें एक चौका शामिल है। यूएसएसबी लॉयन ने 9.4 ओवर में ही आठ विकेट से मैच जीत लिया। राईजिंग स्टार की और से लवलीत ने 3.4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। यूएसएसबी लॉयन के प्रशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रशांत को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति के कैप्टन जावेद एवं शैलेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें