फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन है नहीं तो कैसे लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने एक फरवरी से बॉयोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने का फरमान तो सुना दिया लेकिन अभी तक मशीनें ही नहीं लगाई हैं। मंगलवार को जब नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से जब बायोमीट्रिक हाजिरी के स्थापित सेंटरों व मशीनों की संख्या की जानकारी ली गई तो बताया गया कि मशीनें तो अभी आई ही नहीं हैं। कितनी मशीनों की आवश्यकता है और कितने हाजिरी सेंटर बनाए जाएंगे इसका भी अता पता नहीं हैं।
आदेश यह है कि लेखा विभाग मार्च माह का वेतन प्रत्येक कर्मचारी की बॉयोमीट्रिक हाजिरी देखकर ही बनाएगा। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा था कि सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर ऐसी बॉयोमीट्रिक मशीन लगाई जा रही है जिसमें अंगूठा लगाने के साथ चेहरा भी दिखाई देगा। सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और सफाई कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के लिए को लेकर इसको आवश्यक किया गया था। नगर निगम में जो पुरानी मशीन हैं उन्होंने भी काम करना बंद कर दिया है। इसके साथ ही फर्जी सफाई हवलदारों के हाथ में झाडू़ थमाने का भी निर्णय लिया गया था। नगर निगम के सफाई हवलदारों ने जो फर्जी सहायक हवलदार बना रखे हैं, उन सहायक हवलदारों ने भी अपने सहायक हवलदार बना रखे हैं जो कुछ नहीं करते हैं। अब उनके हाथ में झाडू़ थमाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोमीट्रिक मशीन मंगाई जा रही हैं जिसमें अंगूठा लगाने के साथ ही चेहरा भी दिखाई देगा। मशीन का डेमो हो चुका है।पुरानी कुछ मशीनें भी बंद हो गई हैं। प्रत्येक वार्ड में हाजिरी सेंटर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम स्वास्थ्य विभाग में आठ स्थायी सफाई हवलदार हैं और 22 कार्यवाहक हवलदार हैं। लेकिन सहायक हवलदारों ने भी अपने सहायक हवलदार बना रखे हैं, उनसे भी सफाई कार्य लिया जाएगा।
-डा. कैलाश गुंज्याल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें