फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की भेंट चढ़ी कई दुकाने, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादराबाद ।
कस्बे में मंगलवार की शाम आग लगने से करीब छह सात दुकानों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पूर बाजार में अफरा तफरी मची रही। लोगों ने भागकर जान बचाई। मंगलवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे बहादराबाद में काली माता मंदिर तिराहे के सामने सिंचाई विभाग की जमीन पर बनी अस्थायी टिन शेड में बनी पान की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया गया कि आग की चिंगारी सबसे पहले दुकान में अंदर रखे अखबारों पर गिरी जिससे अखबारों का बंडल जलने लगा। यहां से आग पूरी दुकान में फैल गई। इसके बाद पास के एक ढाबे के फर्नीचर और बाहर रखे लकड़ियों लग गई। तेजी से फैल रही आग के कारण अफरातफरी मच गई। दुकानों में बैठे लोग भाग निकले। देखते ही देखते एक जूते की दुकान, रेडीमेट कपड़ों की दुकान और एक सैलून आदि दुकानें भी आग की भेंट चढ़ गई। घटना की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के वाहनों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया ।
विज्ञापन

इस दौरान रविंद्र, राकेश, सुशील कुमार, ललित, साहीन, मनोज सैनी, वासुदेव सैनी आदि दुकानदारों का कई लाख का सामान जलकर राख हो गया। स्थिति यह थी कि सामान तो दूर दुकानदारों को गल्ले में रखे पैसे निकालने का भी मौका नहीं मिला। सूचना मिलने पर एसपी क्राइम टीसी मंजूनाथ, सीओ कनखल मनोज कत्याल कार्यवाहक थानाध्यक्ष अजय सिंह, सीएफओ राजेंद्र खाती, एफएसओ दानिराम आदि मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी कानूनगो रोशनलाल और पटवारी नरेंद्र मोहन ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें