फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार जेल में कैदी से फिर मिला मोबाइल फोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। हरिद्वार जेल में एक बार फिर एक कैदी से मोबाइल फोन बरामद होने की चर्चा है। जेल प्रशासन पूरे प्रकरण पर मिट्टी डालने में जुटा हुआ है। मामला 13 अप्रैल का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार जेल में रसोईघर में काम करने वाला कैदी प्रवीण से मोबाइल फोन मिलने की बात सामने आई है। साधारण से कैदी से मोबाइल फोन मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जेल के अधिकारियों ने मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी कैदी को रसोई घर से भी हटा दिया गया। जिस कैदी से मोबाइल फोन मिला है न तो वह किसी कुख्यात के गैंग का सदस्य है और न ही खुद बड़ा अपराधी है। मोबाइल मिलने की चर्चा यदि सही है तो कई सवाल खड़े होते हैं। जब साधारण कैदी ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल बेधड़क कर रहे हैं तो कुख्यातों कौन रोकेगा। बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन कैदी से मोबाइल फोन मिलने की बात को दबाने में जुटा है। इससे पहले दो कैदियों से मोबाइल फोन मिलने का प्रकरण अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है। जेल अधीक्षक बीपी पांडेय ने कैदी से मोबाइल फोन मिलने की बात को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें