फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपासना एक्सप्रेस रदद होने पर यात्रियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। उपासना एक्सप्रेस (हावड़ा एक्सप्रेस) के देहरादून न जाने से गुस्साये स्लीपर क्लास के यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा काटा। रेलवे अधिकारियों के उपासना एक्सप्रेस को रद्द करने के उच्चाधिकारियों के निर्देश होने की बात लिखित में देकर यात्रियों का गुस्सा शांत किया।
विज्ञापन

उपासना एक्सप्रेस 22 घंटे देरी से हरिद्वार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। रेलवे के उच्च अधिकारियों ने उपासना एक्सप्रेस को देहरादून न भेजने के निर्देश दिए थे। ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर देहरादून जाने वाले यात्रियों को इस बाबत जानकारी दी गई। एसी कोच में सफर कर रहे यात्रियों को रेलवे अधिकारियों ने शताब्दी एक्सप्रेस में शिफ्ट कर दिया जबकि स्लीपर कोच के यात्रियों को दोपहर के वक्त आने वाली दूसरी ट्रेन में भेजने की बात कही। इस बात को लेकर स्लीपर कोच में सवार रहे यात्रियों ने प्लेटफार्म नंबर एक पर हंगामा खड़ा कर दिया। यात्रियों का आरोप था कि उन्हें भी तत्काल भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी। यात्रियों के हंगामा करने पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। आरपीएफ-जीआरपी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। काफी देर तक चले हंगामे के बाद रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को उच्च अधिकारियों के आदेश पर ट्रेन रदद किए जाने की बात लिखित में दे दी तब कहीं हंगामा शांत किया। फिर रेलवे अधिकारियों ने सभी यात्रियों का किराया भी रिफंड कराया। जीआरपी के निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि यात्री वापस चले गए थे। रेलवे अधिकारियों ने उन्हें संतुष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें