फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में शबनूर रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महिला महाविद्यालय डिग्री कालेज में आयोजित अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की फर्राटा दौड़ में शबनूर प्रथम रहीं। इसके साथ ही चार सौ मीटर दौड़ में मधुरानी और शॉटपुट में बेनिका पहले स्थान पर रही।
मुख्य अतिथि सुभाष घई, शीशराम मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव अशोक कुमार शास्त्री, कन्या गुरुकुल परिसर की बिंदु मलिक, संस्था की सचिव डा. वीणा शास्त्री और महाविद्यालय की प्राचार्या डा. शशि प्रभा ने प्रतियोगिता का संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्राचार्या डा. शशि प्रभा ने बताया कि महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में शबनूर प्रथम, राधा यादव द्वितीय और पिंकी तृृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में मधुरानी प्रथम, कीर्ति द्वितीय और सोनिया तृतीय रहीं। शॉटपुट में बेनिका प्रथम, कीर्ति शर्मा द्वितीय और फरहीन तृतीय रही। रिले रेस में कीर्ति ग्रुप प्रथम, राधा ग्रप द्वितीय और मोहिनी ग्रुप तृतीय रहा। मुख्य अतिथि सुभाष घई ने कहा कि छात्राओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी अनिवार्य होने चाहिए। खेलकूद से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल अधिकारी डा. प्रेरणा पांडे, एमसीएस विद्यापीठ की प्रधानाचार्य नीलम बक्शी, शशि प्रभा वर्मा, डा. मिथिलेश गौड, अरुणा मिश्रा, डा. गीता जोशी, डा. राखी सिंह, निभा राठी, रोहिणी यादव, स्वाति चौहान, कल्पना, दल सिंह, विनीत, प्रीतम राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें