फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से अनशन करेंगे स्वामी शिवानंद

Wed, 24 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि यदि कुंभ मेला क्षेत्र के विस्तार का नोटिफिकेशन तीन दिन के अंदर जारी न हुआ वे 28 फरवरी से अनशन (तपस्या) शुरू कर देंगे। साथ ही उन्होंने शासन प्रशासन पर दस दिन से अनशन पर बैठे ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद की सुध न लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मातृसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि भोगपुर तक कुंभ क्षेत्र के विस्तार की मांग को लेकर उनके शिष्य ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अनशन कर रहे हैं। शासन प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि आखिर प्रदेश सरकार की कौन सी बाध्यता है जिससे कुंभ क्षेत्र का विस्तार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा  फाइल गायब करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी सरकार कार्रवाई करें। ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के स्वास्थ्य परीक्षण करने में जिला अस्पताल के डाक्टरों की टीम के साथ पुलिस के आने पर उन्होंने इसे षड्यंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हरिद्वार के जिला अस्पताल के डाक्टरों के अलावा किसी अन्य अस्पताल के डाक्टरों से आत्मबोधानंद का स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं। पूर्व में भी मातृसदन में तपस्या करने के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण होता था। लेकिन उन्हें जिला अस्पताल के डाक्टरों पर भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें