फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कॉर विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 278 शोध पत्रों का चयन

Thu, 19 Nov 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित रहे पहले दिन के तकनीकी सत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। कॉर विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्यूटर साइंस तथा पावर टेक्नोलॉजीज एंड ए फ्यूचर ट्रेंड विषय पर तीन दिवसीय द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीईसीपीटी) का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में एशिया यूनिवर्सिटी, ताइवान के सीसीआरआई निदेशक डॉ. बृज गुप्ता मुख्य अतिथि और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक चंदन झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सम्मेलन के लिए करीब 2000 शोध पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से समीक्षा समिति ने 278 शोध पत्रों का चयन किया। पहले दिन आयोजित तकनीकी सत्र साइबर सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित रहे। कुलपति प्रो. डॉ. अनुभा सिंह ने कहा कि एआई के दौर में जहां नए अवसर सामने आ रहे हैं, वहीं कई गंभीर चुनौतियां भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट ग्रिड, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा भंडारण, वीएलएसआई, आईओटी और एम्बेडेड सिस्टम सहित सात ट्रैक रखे गए हैं। सम्मेलन का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने के साथ शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग बढ़ाना है। इस दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष इं. जेसी जैन, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. राजेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें