जनपद में कोरोना के 27 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें दो आशा कार्यकर्ता समेत सिडकुल की कंपनियों से छह कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, स्वस्थ होने पर शुक्रवार को 138 लोगों को कोविड केयर सेंटरों से घर भेज दिया गया। अब कुल 450 मरीज भर्ती है।
शुक्रवार को बहादराबाद ब्लॉक में, 11, हरिद्वार शहर में छह, एकम्स कंपनी में चार, पैनासोनिक और हीरो कंपनी में कोरोना के एक-एक मामले सामने आए। वहीं, नारसन सीएचसी के एक स्वास्थ्य कर्मी, लक्सर से एक, रुड़की क्षेत्र से भी दो मामले भी आए। वहीं, झबरेड़ा में दो आशा कार्यकर्ता समेत चार महिलाओं की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों महिलाएं एक ही परिवार की हैं। हरिद्वार में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1471 हो गई है। शुक्रवार को 138 लोगों को छुट्टी देकर 968 लोगों के सैंपल लिए गए। जनपद में पाबंद क्षेत्रों की संख्या 331 हो गई है। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है।