फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नियमों के उल्लंघन पर 27 ऑटो और ई-रिक्शा किए सीज, 36 पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शहर में नियमों को ताक पर रखकर ऑटो, ई-रिक्शा और विक्रमों को बेतरतीब तरीके से चलाते हुए जहां-तहां खड़ा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती कर दी है। नगर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 ऑटो, ई-रिक्शाओं को सीज कर दिया। 36 वाहन चालकों के चालान करते हुए चेतावनी देते हुए छोड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चारधाम यात्रा के साथ छुट्टियों के चलते धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में भीड़ बढ़ने के साथ ही ऑटो, ई-रिक्शा, रिक्शा, दोपहिया व चौपहिया वाहन चालक भी मनमानी कर बेतरतीब तरीके से वाहनों को खड़ा कर रहे हैं, जिससे अव्यवस्था पैदा हो रही है और जाम की समस्या खड़ी हो रही है। इस पर नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने अलग-अलग टीमें गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि टीमों ने भीमगोडा बैरियर से लेकर खड़खड़ी, सप्तऋषि तक नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, रिक्शा, दोपहिया व चौपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया कि बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने पर 27 ऑटो, ई-रिक्शा को सीज किया गया है। 36 वाहन चालकों का मौके पर ही धारा एमवी एक्ट के तहत चालान कर 19500 रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेश अंसारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें