फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भी खूब धधक रही मौत की भट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भगवानपुर और झबरेड़ा क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची और जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत ने एक बार फिर प्रशासन का ध्यान पथरी और श्यामपुर क्षेत्र में चल रहे कच्ची शराब के धंधे की तरफ खींचा है। पथरी से लेकर सीमावर्ती खानपुर तक का इलाका कच्ची शराब का ऐसा बड़ा हब है, जहां हर रोज हजारों की संख्या में लोग जंगलों में कच्ची शराब की भट्ठियां चढ़ाकर लोगों को मौत बांटने वाला नशा परोसते हैं। लोगों की मानें तो पिछले एक दशक में सैकड़ों की तादाद में लोग कच्ची शराब पीकर मौत का शिकार हो चुके हैं। इनमें एक साथ मरने वालों से ज्यादा धीरे-धीरे मीठे जहर से मरने वालों की तादाद ज्यादा है। लोगों के भारी विरोध के बावजूद पुलिस और आबकारी विभाग शराब माफिया के इस तंत्र को तोड़ने में नाकाम रहा है।
विज्ञापन

कच्ची शराब बनाने का काला धंधा पथरी थानाक्षेत्र के ग्राम सहदेवपुर, दीनारपुर, टिकौला, ऐथल, भुआपुर चमरावल, धारीवाला, रानीमाजरा, बिशनपुर कुंडी और पुरानी कुंडी आदि कई गांवों के जंगलों में बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। होली, दीवाली और चुनाव के समय इस धंधे में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हो जाती है। सूत्रों की मानें तो आसपास के क्षेत्रों के साथ ही भट्ठियों पर फलों, गन्ने का रस व सब्जियों आदि के जूस के साथ ही रासायनिक पदार्थ मिलाकर बनाने वाली इस शराब की आपूर्ति जिले के लक्सर, खानपुर, रुड़की, यूपी के बिजनौर व मुजफ्फरनगर आदि क्षेत्रों में की जाती है। महिलाओं से लेकर बच्चों तक बड़ी तादाद में लोग इस धंधे से जुड़े हैं। लोगों की शिकायत है कि राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण होने के कारण ही यह धंधा बढ़ रहा है। लोग अब शराब के कारण हुई मौत के बारे में खुलकर चर्चा तो नहंीं कर रहे, लेकिन सूत्रों की मानें तो पिछले एक दशक में ही पथरी, लक्सर और खानपुर क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों लोग कच्ची शराब पीने के कारण असमय ही मौत का शिकार हो चुके हैं।

यूपी का सीमावर्ती इलाका भी बना हुआ है गढ़
हरिद्वार। केवल हरिद्वार जिला ही नहीं, बल्कि यूपी का सीमावर्ती इलाका भी कच्ची शराब का गढ़ बना हुआ है। जिला आबकारी विभाग के सूत्रों के अनुसार हरिद्वार जिले के खानपुर, लक्सर और पथरी थाना क्षेत्रों से जहां यूपी में कच्ची शराब की तस्करी की जाती है, वहीं यूपी के पुरकाजी और बिजनौर के क्षेत्रों से भी यहां कच्ची शराब की आपूर्ति की जाती है। जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी से हरिद्वार में लाकर सप्लाई की जाने वाली कच्ची शराब की बड़ी खेप कई बार हरिद्वार के बॉर्डर पर पकड़ी जा चुकी है। इस बारे में समय-समय पर विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। होली को देखते हुए जल्दी ही 15 दिन का विशेष पखवाड़ा शुरू होने वाला है। इसके तहत शराब की अवैध तस्करी करने वालों व शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें