फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज के अस्पताल में खुली कैंसर यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विवि परिसर में स्थित गुरुकुल आयुर्वेद कॉलेज की अस्पताल में कैंसर यूनिट का शुभारंभ कर दिया गया। यूनिट के माध्यम से कैंसर की पहचान, निदान, आयुर्वेदिक औषधियों, पंचकर्म एवं जीवन शैली से उपचार करने हुए कीमोथैरेपी एवं रेडियोथैरेपी ले रहे मरीजों के दुष्प्रभाव को कम करने को काम होगा। इस दौरान शिविर लगाकर मरीजों की सेवा निशुल्क की गई
सोमवार को विश्व कैंसर दिवस पर राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज गुरुकुल के अस्पताल में कैंसर यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कैंसर रोग को लेकर निशुल्क परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रोगियों की जांच एवं औषधियां वितरण की गई। इस अवसर पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कैंसर की रोकथाम, उपचार के विषय में जानकारी दी। कॉलेज निदेशक प्रो. राधा बल्लभ सती ने बताया कि कैंसर यूनिट में मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। यूनिट में कैंसर विशेषज्ञ कैंसर की चिकित्सा एवं अनुसंधान का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंसर यूनिट में कैंसर की पहचान एवं निदान, रोकथाम के उपायों का प्रचार प्रसार, रोगियों का आयुर्वेदिक औषधियों, पंचकर्म एवं जीवन शैली द्वारा उपचार, कीमोथैरेपी एवं रेडियोथैरेपी ले रहे मरीजों को इनके दुष्प्रभाव को कम करने एवं बचाव हेतु औषधियों एवं उपयोग की व्यवस्था करना आदि है। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो. जीपी गर्ग, पंचकर्मा विभागाध्यक्ष डा. उत्तम शर्मा, कायस्थ विभागाध्यक्ष डा. दिनेश गोयल, प्रो. अवधेश मिश्रा, डा. देवेश शुक्ला, डा. बालकृष्ण पंवार, डा. सुनील गुप्ता, डा. वीके पांडे आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर की जागरुकता के लिए निकाली रैली
हरिद्वार। विश्व कैंसर दिवस पर 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार की ओर से जन जागरुकता रैली निकाली गई। भल्ला इंटर कॉलेज, डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज मायापुर व गुरुकुल विश्वविद्यालय के कुल 268 कैडेटों ने भल्ला कॉलेज से रैली निकाली। रैली नगर निगम से होते हुए शिवमूर्ति, बस स्टैंड, देवपुरा चौक होते हुए भल्ला कॉलेज आकर समाप्त हुई। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल बलबीर सिंह के निर्देशानुसार भल्ला कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन ओपी गौनियाल ने सभी एनसीसी कैडेटों को कैंसर के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कैंसर के बचाव के विभिन्न सुरक्षात्मक विधिया बताई। मेजर विनिता, सूबेदार मेजर नर बहादुर राणा, बीएचएम केके थापा और सीएसएम जसपाल ने कैडेटों को नशे से दूर रहने की हिदायत दी। इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल शर्मा, हवलदार सुरजीत सिंह, सावन गुरुंग, कुलवंत, विजयचंद, सतनाम, नितिन, अविनाश, शेखर, नताशा, मोहिनी, बबलू, सागर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें