फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के प्रति राज्य सरकार गंभीर: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिकों के हित संरक्षण के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने जनता दरबार में वरिष्ठ नागरिकों की सभी समस्याओं का जल्दी निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सोमवार को अपने खन्नानगर स्थित आवास पर आयोजित जनता दरबार में जनसमस्याएं सुनने के दौरान मिलने आए वरिष्ठ नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करते हुए शहरी विकास मंत्री ने यह आश्वासन दिलाया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन देकर राज्य में लागू किए गए वरिष्ठ नागरिक एक्ट 2007 के प्रावधानों का लाभ हरिद्वार जिले के वरिष्ठ नागरिकों को भी दिलाए जाने का आग्रह किया। बताया गया कि यह एक्ट वर्ष 2012 में राज्य में लागू किया जा चुका है, लेकिन हरिद्वार के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शहरी विकास मंत्री ने उन्हें इस बारे में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नागरिक महासभा के अध्यक्ष केसी शर्मा, धर्मानंद कंडवाल, वीके गुप्ता, एमके अग्रवाल, हरीशचंद्र गुप्ता, ब्रह्मप्रकाश कर्णवाल, रामकुमार अग्रवाल, अशोक कुमार जगता, हरिकृष्ण शर्मा, एसएल छावड़ा, सतीश शर्मा, श्यामलाल शर्मा आदि वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। जनता दरबार में ज्वालापुर, कनखल और हरिद्वार आदि क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं बताई शहरी विकास मंत्री ने समस्याओं का निराकरण कराने का भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष मृदुल कौशिक, सचिन बेनीवाल समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें