फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से निजात को उठाएं प्रभावी कदम: कौशिक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याएं हल करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रभावी तैेयारी की जा रही है। अफसरों को जलनिकासी के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा गया है।
विज्ञापन

खन्नानगर स्थित कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में शहरी विकास मंत्री ने कहा कि सरकार जनता के प्रति पूरी जरह जवाबदेह है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सर्वाधिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जा रही है। सरकार राज्य के हर क्षेत्र में विकास की किरणें पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए प्रशासन को भी पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करने तथा कार्यकर्ताओं को सरकार तथा जनता के बीच सेतु का काम करने का आह्वान किया। शहरी विकास मंत्री ने बरसात के दिनों में शहर को जलभराव से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने रोजगार, उपलब्ध कराने के साथ ही बिजली- पानी, सीवरेज और सड़कों की समस्याएं आई। शहरी विकास मंत्री ने इसके लिए अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण कराकर लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने के आदेश दिए। इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, मृदुल कौशिक, विनीत जौली आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें