हरिद्वार। सहारनपुर से अपनी प्रेमिका को लेकर ज्वालापुर आए प्रेमी पर लड़की ने परिजनों ने चाकू से हमला का उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ज्वालापुर पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सरसावा सहारनपुर निवासी एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर ज्वालापुर में आ गया। किसी तरह इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई। वह भी दोंनों का पीछा करते हुए ज्वालापुर में आ पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान लड़की ने अपनी परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया गया। इसी बीच प्रेमी और लड़की के परिजनों के बीच आपसी टकराव शुरू हो गया। तभी लड़की के परिजनों ने युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक को घायल कर लड़की की परिजन मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची ज्वालापुर पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ज्वालापुर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपी परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।