फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित किसान का साथ देना भाजयुमो जिलाध्यक्ष को पड़ सकता है भारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार।
अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग को लेकर हरिद्वार तहसील परिसर में परिवार समेत धरने पर बैठे किसान परिवार को समर्थन देना भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सागर गोयल को भारी पड़ सकता है। उनके इस कृत्य को पार्टी विरोधी मानते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने सागर गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। जवाब मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हरिद्वार तहसील परिसर में 17 अप्रैल से ग्राम रोहालकी निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी संगीता और बच्चों दीक्षा, हिमांशु, अभिषेक तथा प्रियांशु के साथ धरने पर बैठे हैं। पीड़ित परिवार की दस दिनों तक कोई सुनवाई न होने पर मंगलवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। अपनी पार्टी की सरकार होने के चलते भाजयुमो नेताओं पर विरोधियों ने तंज कसने शुरू कर दिए थे। मामले की गूंज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंची। जिसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष सागर गोयल को कार्यालय बुलाकर कारण बताओ नोटिस दिया । जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि सागर गोयल को नोटिस जारी कर पूछा है कि तहसील में धरना प्रदर्शन किस भाजपा के पदाधिकारी को विश्वास में लेकर किया गया। जब प्रदेश में सरकार उनकी पार्टी की है ऐसे में यदि किसी पीड़ित की समस्या है तो उसे संगठन और प्रशासन से मिलकर समस्या का निस्तारण कराया जाना चाहिए न कि धरना प्रदर्शन के जरिए। डा. जयपाल सिंह चौहान का कहा कि सागर गोयल ने तहसील में धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार की छवि धूमिल करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सागर गोयल का कहना है कि मंगलवार को वह तहसील प्रशासन से पीड़ित ग्रामीण को न्याय दिलाने के लिए गए थे। तहसीलदार ने उनकी बात नहीं सुनी और राज्य सरकार को बदनाम करने का काम किया। जिसके चलते मजबूरी में धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। जिलाध्यक्ष की ओर से जो नोटिस मिला है उसका निर्धारित समय में जवाब दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें