फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबोध गुप्ता बने भेल के नए निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बीएचईएल के नए निदेशक वित्त के रूप में सुबोध गुप्ता ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

शिवालिकनगर हरिद्वार के रहने वाले सुबोध गुप्ता अभी तक इंडस्ट्री सेक्टर के अंतर्गत स्ट्रेटजिक बिजनेस यूनिट के वित्तीय कार्यों में प्रमुख की भूमिका निभा रहे थे । गुप्ता को बीएचईएल में विभिन्न वित्तीय क्षेत्रों में 32 वर्षों से अधिक काम करने का अनुभव है ।
विज्ञापन

यूरोपियन फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट से प्रमाणित टीक्यूएम परीक्षक सुबोध गुप्ता ने व्यावसायिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया और कई आंतरिक व बाहर के टीक्यूएम मूल्यांकन भी किए । उन्हें आईसीएआई की ओर से पीएसयू मैन्यूफैक्चरिंग लार्ज श्रेणी में कारपोरेट मैनेजमेंट से जुडे़ कार्यों के लिए प्रतिष्ठित सीएमए अचीवर्स अवार्ड, सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट 2016 से भी सम्मानित किया जा चुका है । दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो मेंबर भी रहे । उन्होंने 1985 में बीएचईएल हरिद्वार में बतौर प्रशिक्षु अपनी सेवाएं शुरू की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें