फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल मजीरा, चिमटा, थाली बजाकर सोई सरकार को जगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण नहीं लगाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सरकार को जगाने के लिए ढपली और मजीरा बजाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र महंगाई को लेकर गहरी नींद में है। केंद्र सरकार को जगाने की जरूरत है।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बिरला घाट पर एकत्र हुए और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर ने केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद महंगाई बेलगाम होती जा रही है। गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। पेट्रोल डीजल के दाम आए दिन बढ़ाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से महंगाई को रोकने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देशवासियों से किए गए वादों से मुकर रहे हैं। अच्छे दिनों की आस दिखाकर जनता को ठगा जा रहा है। नोटंबंदी और जीएसटी से पूरे देश में मंदी का दौर जारी है। व्यापारी हताश हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को समझ चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप आहूजा, बादल गोस्वामी, राजीव भार्गव, भारत भाटिया, शशीभूषण सक्सेना, मनदीप, राजीव अरोड़ा, संदीप अग्रवाल, नवीन भाटिया, दीपक शर्मा, ईशु, नमन शर्मा, अशोक रावत, श्रेय तलवार, मन्नू सैनी, अनमोल गहलौत, गौरव प्रजापति, अरुण त्यागी, दीपक शर्मा, राजीव भार्गव, भारत भाटिया, प्रीतकमल, वरुण रावत, राजेंद्र जैन, चमनलाल मौर्य, राजेंद्र जाटव, मनोज जाटव, प्रवीन त्यागी, विमल शर्मा, अशोक पंडित, धर्म सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें