फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खत्म हो जाएगा चालीस दिनों का चिल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ठंड जाने के दिन करीब हैं किंतु ऋतु परिवर्तन में अभी देर बाकी है। बृहस्पतिवार को भीषण ठंड लाने वाला चालीस दिनों का चिल्ला समाप्त हो जाएगा। धीरे-धीरे अब ठंड खत्म हो जाएगी। अलबत्ता शिशिर ऋतु में ठंड ने जाते-जाते असर दिखाया है। मंगलवार रात और बुधवार सवेरे भारी ठंड बनी रही।
भारतीय शास्त्र परंपरा के अनुसार सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करते हैं तब पंद्रह दिन बाद चालीस दिनों का चिल्ला शुरू होता है। इस बार यह चिल्ला 30 दिसंबर को शुरू हुआ था। चालीस दिनों के चिल्ले में पंद्रह दिन धनु राशि के होते हैं और पच्चीस दिन मकर राशि के। मकर के पच्चीस दिन बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही शिशिर ऋतु विराम लेने लगेगी। इस बार शरद ऋतु में तो बहुत कम ठंड पड़ी थी किंतु तीस दिसंबर को चिल्ला लगते ही भीषण ठंड पड़ी। यद्यपि उतरते चिल्ले में ठंड अब कम नजर आ रही है। इसके बावजूद जाता हुआ चिल्ला अपना रंग जमा गया है। मंगलवार रात अचानक धर्मनगरी में भारी ठंड पड़ने लगी। बुधवार सवेरे भी जमकर ठंड पड़ रही थी। दिन के समय मौसम कुछ गर्म हुआ पर बुधवार शाम से ठंडी पछुवा हवाएं एक बार फिर से चलने लगी। यह संकेत है कि अभी कुछ दिन और सवेरे शाम की ठंड पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां तक ऋतु परिवर्तन का सवाल है सूर्य के मकर राशि में आने के बाद माना जाता है कि ऋतु तिल-तिल कर बदलती है। गर्मी तिल-तिल बढ़ती जाती है। इसके बाद 22 जनवरी को पड़ी वसंत पंचमी भी मौसम पर असर दिखाती है। पंचमी के आने पर वसंत ऋतु तो नही आती किंतु कुछ परिवर्तन दिन के समय नजर आता है। जहां तक छह ऋतुओं में विशुद्ध वसंत ऋतु का सवाल है, यह ऋतु चौदह मार्च को तब लगेगी जब सूर्यानारायण मकर राशि छोड़ कर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह तय है कि धीरे-धीरे ठंड अब लौट रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें