हरिद्वार। जिले में कर्मचारियों के ट्रांसफर होने का सिलसिला जारी है। अब वन विभाग में तैनात 21 फॉरेस्ट गार्ड और वन दरोगाओं के ट्रांसफर किए गए हैं। डीएफओ की ओर से जारी आदेशों में तत्काल प्रभाव से नए कार्य स्थालों पर ज्वाइनिंग के निर्देश दिए गए हैं।
डीएफओ वैभव कुमार सिंह की ओर से जारी किए गए ट्रांसफर आदेशों में 12 फॉरेस्ट गार्ड और नौ वन दारोगा शामिल हैं। लंबे समय से एक ही रेंज जमे वन कर्मचारियों की रेंजों में परिवर्तन किया गया। इनमें फॉरेस्ट गार्ड में रीना देवी श्यामपुर रेंज से रसियाबड़ यूनिट, अजीत श्यामपुर से खानपुर, परमजीत सिंह वन सुरक्षा बल हरिद्वार से हरिद्वार रेंज, कविता देवी खानपुर से हरिद्वार, विजय कुमार रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर से सबलगढ़ यूनिट, प्रमोद कुमार सबलगढ़ यूनिट से रेस्क्यू सेंटर चिड़ियापुर, अजय कुमार रसियाबड़ यूनिट से हरिद्वार रेंज, दुष्यंत सैनी खानपुर रेंज से वन सुरक्षा बल रुड़की, मोनू कुमार रुड़की रेंज से खानपुर रेंज, रोहित सैनी हरिद्वार रेंज से लक्सर, शिवेक कुमार हरिद्वार रेंज से श्यामपुर, विपिन कुमार श्यामपुर से हरिद्वार भेजे गए हैं, जबकि, वन दारोगाओं में नारायण सिंह श्यामपुर से हरिद्वार रेंज, नरेंद्र कुमार रुड़की से खानपुर रेंज, अरविंद कुमार हरिद्वार से खानपुर रेंज, हरीश कुमार खानपुर से हरिद्वार रेंज, मोहन सिंह खानपुर से श्यामपुर, पवन कुमार खानपुर से रुड़की, उषा रानी श्यामपुर से रुड़की, भूपेंद्र सिंह खानपुर से श्यामपुर, केदारनाथ से रसियाबड़ यूनियट से हरिद्वार रेंज में ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर होने से वन विभाग में खलबली मची हुई है।