फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...नालों की सफाई ठीक से नहीं होने से लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। नालों की सफाई में देरी तथा सफाई के नाम पर लीपापोती से लोगों में रोष है। सफाई ठीक से नहीं होने पर बुधवार को भूपतवाला में लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने पूर्व पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मिश्रा को मौके पर बुलाकर भारतमातापुुरम व पीपलवाली गली के पीछे नाले के काम को दिखाया।
विज्ञापन

समाजसेवी सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि नाला सफाई मेें लगे मजदूर मलबा नाले के अंदर की फैला रहे हैं। इसकी जानकारी मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी दी गई। भाजपा नेता अनिल मिश्रा ने बताया कि सहायक नगर आयुक्त ने अवर अभियंता को मौके पर भेजने का आश्वासन दिया और कहा कि पूरा मलबा बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि पीपलवाली गली के पुलिया से नाले में गोबर बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हाईवे से निकल रहे इस नाले की सफाई पूरी नहीं हो पाई है। हरिद्वार-ऋषिकेश रोड पर स्वामी दयानंद मार्केट के दुुुकानदारों ने बताया कि नालों के अंदर से थोड़ी-थोड़ी सिल्ट निकाली जा रही है, जिससे बरसात में जल भराव होगा। व्यापारी नेता राजीव भट्ट, जोगेंद्र ठेकेदार, फग्गुराम आदि ने बताया कि नाला सफाई के लिए जो स्लैब डाले गए हैं उन्हें हटाकर उतनी जगह से थोड़ा मलबा निकाला जा रहा है। दोनों स्लैबों के बीच 10 से 12 फीट नाला बंद है। जिस पर फुटपाथ बना हुआ है उसके नीचे मलबा भरा हुआ है जिसकी सफाई नहीं हो रही है। सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार ने बताया कि तलीझाड़ सफाई होने के बाद भी ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें