फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लघु व्यापारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगा पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन 17-26-38

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। फुटकर फूल प्रसाद विक्रेता संघ के बैनर तले लघु व्यापारियों ने एकत्रित होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर निगम द्वारा दिए गए फूल फरोशी के ठेके का विरोध करते हुए पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न का विरोध किया।
विज्ञापन

सोमवार को गऊ घाट पर संघ के संयोजक राजकुमार एंथनी के नेतृत्व में घाटों पर फूल प्रसाद बेच रहे लघु व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि पूर्व में निगम प्रशासन द्वारा गंगा के 23 घाटों पर फूल फरोशी का दिया गया ठेका नियमावली का उल्लंघन करके दिया है। लघु व्यापार ऐसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि राज्य में फेरी नीति नियमावली के नियमानुसार लघु व्यापारियों को उनके कारोबारी स्थल से चिह्नित व सर्वे की प्रक्रिया चल रही है। यदि घाटों पर व्यापार कर रहे लघु व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे। संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश भाटिया ने कहा कि निगम प्रशासन ने लघु व्यापारियों के साथ अन्याय किया है। संघ की महिला मोर्चे की संयोजक मंजू तोमर ने कहा महिला मोर्चा 14 मार्च को नगर निगम आयुक्त का घेराव करेंगी। जबकि फूल प्रसाद का ठेका निरस्त करने की मांग के लिए आंदोलन जारी रखेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कुमार, प्रभात चौधरी, विरेंद्र कुमार, साधुशरण पंडित, मुन्नी तेश्वर, राहुल, वीर गिरि, शंकर, सोनू, किशोर कुमार, सज्जन रावत, मुन्ना ठाकुर, प्रेमपाल सिंह, मोनू तोमर, गुड्डू देवी, ओमप्रकाश, देवेश गुप्ता, हरीश कुमार, छोटेलाल शर्मा, जयसिंह बिष्ट, मोहनलाल, श्यामजीत, रवि कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें