फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की टीम ने किया अलीपुर गांव का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद ।
श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन में चयनित गांव में हो रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए पंचायती राज विभाग की एक टीम बहादराबाद ब्लॉक के अलीपुर गांव में पहुंची। टीम ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत चयनित गांव में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । उन्होंने गांव में बन रही एक नाली में गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए ।
विज्ञापन

टीम का नेतृत्व कर रहे परियोजना निदेशक संजीव कुमार राय ने बताया श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत चिह्नित गांव में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए गठित टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर रही है । अलीपुर में खंड़जा और नाली निर्माण को लेकर कुछ शिकायतें मिली थी । उन्हें सुधारने के निर्देश दे दिए गए हैं। कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा घटिया सामग्री लगाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि ये टीम गांव में चल रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरबन मिशन के तहत गांवों में होने वाले कार्यों का मौके पर जाकर भौतिक निरीक्षण करेंगी। इस दौरान टीम में डीआरडीए के सहायक अभियंता समेत विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें