फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों के उत्पीड़न और लगे मुकदमों को वापस करने को दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महानगर कांग्रेस सेवादल ने कनखल थाने में भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेसजनों का उत्पीड़न और उन पर लगे मुकदमे वापस नहीं लिए तो आंदोलन चलाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कनखल थाने में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने कहा कि साजिश के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेम शर्मा पर भाजपा के दबाव में मुकदमा किया गया है। कहा कि पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच किए बगैर कांग्रेस कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक ने कहा कि बार-बार भाजपा की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाकर मुकदमे दर्ज करने की साजिश रची जा रही है। पूर्व में भी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव पर भी मुकदमा किया गया। बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे। कांग्रेस के जिला महासचिव नकुल माहेश्वरी ने कहा कि पुलिस इस मामले पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई की तो पुलिस के खिलाफ भी आंदोलन चलाया जाएगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष किरण सिंह एवं निशा शर्मा ने कहा कि प्रेम शर्मा को झूठा फंसाया जा रहा है। धरना देने वालों में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव, रवि बहादुर, पूर्व ओएसडी पुरुषोत्तम शर्मा, अशरफ अब्बासी, बागंबरी शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सुमित भाटिया, नितिन यादव, दीपू कश्यप, गजेंद्र भूषण जोशी, हरिद्वारी लाल, अमित सैनी, पवन, नितिन कश्यप, दीपू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें