फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा घाट पर सफाई कर निकाला 20 किलो कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बच्चों ने चलाया सफाई और जागरूकता अभियान

राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर हरिद्वार की ओर से नमामि गंगे अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल के बच्चाें ने सीसीआर टावर गंगा घाट, गऊ घाट, घंटा घर, हरकी पैड़ी पर स्नानार्थियों को गंगा स्वच्छता के लिए जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने गंगा घाट से 20 किलाेग्राम कूड़े का निस्तारण किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डाॅ. अमित कुमार शर्मा एवं डाॅ. संजीव कुमार शर्मा ने छात्रों के दल का नेतृत्व किया। कहा कि श्रद्धालु गंगा में स्नान करते वक्त तेल, साबुन एवं कपड़े न धोएं। कहा कि गंगा में स्नान कर पुण्य कमाएं, पर गंगा की निर्मलता और अविरलता भी बनाए रखें। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मुंडन संस्कार करा रहे श्रद्धालुओं को बच्चों के बाल गंगा में प्रवाहित न करने का संकल्प दिलाया। श्रद्धालुओं को नुक्कड़ नाटक के जरिए गंगा संरक्षण के लिए जागरूक किया। इस मौके पर अर्पिता, पूजा शर्मा, आराध्या, किंजल, तपस्या, अंशिका अकांक्षा, देव, लक्ष्य, सचिन, स्वाति आदि 60 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें