मां गंगा जागृति सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गंगा घाटों पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान गंगा घाट पर बड़ी संख्या में गांजे की पुड़िया और शराब की 250 खाली बोतलें मिली।
मां गंगा जागृति सेवादल के कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान के दौरान रोड़ी बेलवाला घाट के समीप शराब की 250 खाली बोतलें और 300 पुड़िया गांजे की बरामद की। इस दौरान कुछ लोगों को मौके पर ही घाट पर बैठकर शराब पीते हुए पकड़ा।
जिसमें कार्यकर्ताओं को शराबियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें कार्यकर्ता कमल शर्मा घायल हो गया। हालांकि इसके बाद शराबी युवक को छोड़ दिया गया। टीम के अध्यक्ष अजय जोशी और संरक्षक अनुज वालिया ने कहा कि गंगा घाटों नशे का सामना बिकना शर्मनाक है।
प्रशासन से पहले भी नशे पर रोक लगाने की अपील की गई थी, लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। अभियान में अनुज अंथवाल, राजू कश्यप, अमित कश्यप, अजय मोदी, कमल शर्मा, अंकित प्रजापति, अमित मुल्तानिया, अंकुश, प्रशांत, वीरु सोलंकी, राहुल कश्यप, अरुण सैनी, शालू, राधिका, सौरभ, रोहित, कोकेन, अशोक नवानी, सोनी कुमार, अर्जुन सिंह, अभिषेक राजपूत आदि शामिल रहे।