फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की स्वच्छता में उठे हाथ, चेयरमैन ने भी की क्षेत्र की सफाई

Mon, 20 May 2019 10:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शिवालिकनगर नगर पालिका ने स्वच्छता महाअभियान शुरू किया है। चेयरमैन राजीव शर्मा और सभी सभासदों ने स्थानीय लोगों के साथ सफाई की। अभियान चलाकर रविवार को विभिन्न स्थानों पर झाड़ियों को साफ किया गया। जहां-तहां बिखरे कूड़े को उठाकर कूड़ा वाहन में रखा गया। चेयरमैन राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ समाज की नींव रखी जाती है। उन्होंने सभी से कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने कहा कि नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई की जाती है। कूड़े का डोर-टू-डोर कलेक्शन किया जा रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पुरोहित और वीरेंद्र बोरी ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल से देश में स्वच्छता की अलख जगी है। इस दौरान सभासद पंकज चौहान, हरिओम चौहान, अनिल राणा, पवन शर्मा, सुभाष गुर्जर, दिनेश चौहान, संचित डागर, प्रथम चौहान, सुनहरा कल की नेत्री लिपिका, शशिभूषण पांडे, सुनील राय, ओम प्रकाश शर्मा, गौरव रौतेला, राकेश राणा, अंकित अनेजा, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें