फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने दिया कांग्रेस को बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया। कांग्रेस के रुड़की देहात के जिलाध्यक्ष मास्टर सतपाल सिंह अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाईपास स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने मास्टर सतपाल और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सांसद पद के प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। नए साथियों के आने से पार्टी को बल मिलेगा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है। इस दौरान हरिद्वार ग्रामीण के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, रानीपुर के विधायक आदेश चौहान समेत बड़ी संख्या में वक्ताओं ने विचार रखे। पार्टी की सदस्यता लेने वालों में मास्टर सतपाल सिंह, छांगा मजरी के पूर्व प्रधान देशराज, राजकुमार, सतेंद्र वर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, सौरभ चौधरी, प्रताप सिंह, राव शफात, महावीर सिंह, कुसुमपाल सिंह, उदय सैनी, चौधरी रजत कुमार, विनय कुमार, चौधरी कुलवीर सिंह, श्रवण कुमार, बाबूराम, बिजेंद्र सिंह, मोहित कुमार बजरंगी, यशवीर सिंह आदि शामिल रहे। साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल के जिला महामंत्री प्रवीण मित्तल भी भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान झबरेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष चौधरी मानवेंद्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा के जिला महामंत्री अमन त्यागी, किरण सिंह, पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें