फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री विद्यापीठ ने किया चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

ज्वालापुर स्थित गुरुकुल महाविद्यालय में आयोजित स्वामी दर्शनानंद की 157वीं जयंती पर आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में गायत्री विद्यापीठ की टीम ने चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। टीम को ट्रॉफी के साथ 3100 रुपये और उपविजेता रही गुरुकुल महाविद्यालय की टीम को 2100 रुपये पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता समापन पर हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि स्वामी दर्शनानंद ने आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद के 37 भाषण सुने थे और 37 वर्षों तक आर्य समाज की सेवा का संकल्प लिया था। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि स्वामी दर्शनानंद दर्शनों के परम विद्वान एवं लेखक थे। उन्होंने भारतीय संस्कृति और वैदिक संस्कृति की रक्षा के लिए पांच गुरुकुलों की स्थापना की थी, जिनमें गुरुकुल महाविद्यालय उनका कीर्ति स्तंभ है। आर्यजगत में स्वामी दर्शनानंद का नाम हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाता रहेगा। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य और उपकुलपति प्रो. वेदप्रकाश शास्त्री ने कहा कि गुरुकुल की स्थापना वर्ष 1907 में हुई थी और आज भी दुनिया भर में वैदिक संस्कृति का प्रचार कर रही है। इस दौरान धर्म सिंह, अजमल मोदी, ब्रह्मचारी राम स्वरूप, दिनेश चौहान, नंदलाल राणा, सत्यदेव गुप्ता, सोम सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन आचार्य पंडित हेमंत तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें