फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेता ने गंगा पूजन कर जानी धार्मिकता और संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हॉलीवुड सुपर स्टार विल स्मिथ भारतीय आध्यात्मिक जीवन दर्शन को समझने हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां की संस्कृति के साथ धार्मिकता को जाना। शाम को वे टीम के साथ गंगा आरती में शामिल हुए। वे दो दिन हरिद्वार में ही रुकेंगे और शूटिंग भी करेंगे।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पहुंचे सुपर स्टार अभिनेता और निर्देशक विल स्मिथ ने बताया कि वो अपने जीवन के अधूरे सपनों पूरा करने निकले है। इसी कड़ी में वे भारत आए हैं। यहां मुंबई और बॉलीवुड लाइफ को जाना। अब देश की आध्यात्मिक जीवन दर्शन जानने की जिज्ञासा शांत करने के लिए हरिद्वार को चुना। स्मिथ ने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी से अपनी जन्मपत्री बनवाई। इसके बाद हरिहर आश्रम कनखल में महामृत्यंजय भगवान का रुद्राभिषेक किया। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि विल स्मिथ से आध्यात्म, ज्योतिष, गंगा व हरिद्वार पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अपनी जन्मपत्री भी बनवाई। इसके बाद रुद्राभिषेक भी कराया। संध्याकालीन गंगा आरती दर्शन करने भी पहुंचे। युवा तीर्थपुरोहित उज्ज्वल पंडित ने बताया कि विल स्मिथ अपने इस विश्व भ्रमण पर एक डक्यूमेंट्री बना रहे हैं, जिसके लिए उनकी पूरी टीम दो दिन से हरिद्वार में हैं। उज्ज्वल पंडित ने बताया कि ऐसे विश्व स्तरीय अभिनेता का हरिद्वार, आध्यात्म व मां गंगा को फिल्माना निश्चित तौर पर पर्यटन व तीर्थाटन को विश्वस्तरीय ही लाभ भी मिलेगा। इस अवसर पर गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, चिन्मय पंडित, सिद्धार्थ चक्रपाणि, आशुतोष शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें