फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में बज रहा भारतीय संस्कृति का डंका : शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमित शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में भारतीय संस्कृति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है और यह मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनियाभर में देश की साख बढ़ाई है, उसी तरह स्वामी रामदेव वैदिक शिक्षा, योग और आयुर्वेद के माध्यम से विश्व में भारत की ताकत बढ़ा रहे हैं। यह बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को पतंजलि योगपीठ में आचार्यकुलम् के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के दौरान कहीं। दस हजार छात्र संख्या की क्षमता वाला यह भवन सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन

अमित शाह ने वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना के साथ आचार्यकुलम् के भवन के लोकार्पण किया। इसके बाद पतंजलि योगपीठ फेज-2 के सभागार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि देश में वैदिक शिक्षा पद्धति को प्रोत्साहित करने की बहुत आवश्यकता है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की साख दुनिया में बढ़ाई है और स्वामी रामदेव वैदिक शिक्षा, योग व आयुर्वेद के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने भारत की ताकत बढ़ा रहे हैं, उससे भारत का विश्व गुरु बनना तय है। इस मौके पर स्वामी रामदेव ने कहा कि महज पांच से छह वर्षों में ही आचार्यकुलम् ने विशिष्ट शिक्षा पद्धति से दुनियाभर को आकर्षित किया है।
मैकाले की शिक्षा पद्धति के स्थान पर देश में वैदिक शिक्षा पद्धति का विकल्प तैयार किया जाएगा। जल्द ही वैदिक शिक्षा का दौर दोबारा अस्तित्व में आएगा। स्वामी रामदेव ने पतंजलि विश्वविद्यालय का विस्तार करते हुए एक लाख से ज्यादा छात्रसंख्या वाला विवि बनाने का भी दावा किया। साथ ही पतंजलि के राष्ट्र निर्माण के अभियान को और गति देने की बात कही। वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण योग व आयुर्वेद के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

---------------
भारत को विश्व गुरु बनाने का दावा काल्पनिक नहीं : भैय्याजी जोशी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैय्याजी जोशी ने कहा कि पतंजलि में आकर यहां का माहौल देखने से लगता है कि भारत को विश्व गुरु बनाने का जो दावा किया जाता है, वह काल्पनिक नहीं है। जल्द ही वह दिन आने वाला है। जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने भी पतंजलि के योग, आयुर्वेद, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस परिसर में भारत के भविष्य का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, स्वामी रामदेव के गुरु आचार्य प्रद्युम्न, स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी रविंद्रपुरी सहित कई विधायक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने किया। उन्होंने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें