फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवाली नदी के रपटे पर बहा टैंकर,

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर बरसाती नदी कोटावाली पर पुल के क्षतिग्रस्त होने से नीचे बने रपटे से गुजर रहा तेल का टैंकर तेज बहाव में बह गया। गनीमत रही कि चालक, क्लीनर एवं दो अन्य लोग कूदकर सुरक्षित निकल गए। रपटे के बहने से अब वहां भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। हल्के वाहन एवं रोडवेज बस को नहर पटरी मार्ग से नजीबाबाद की तरफ भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ऋषिकेश से भारत पेट्रोलियम का टैंकर नजीबाबाद जा रहा था। कोटावाली पुल के नीचे रपटे पर ज्यादा पानी बहने से वहां तैनात कर्मचारियों ने उन्हेें रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक और परिचालक कर्मचारियों से ही उलझ गए और जबरन टैंकर पानी में उतार दिया। रपटे के बीच पहुंचते ही पानी का बहाव तेज होने से टैंकर बह गया। इसे देखते हुए राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। यूपी- उत्तराखंड की सीमा होने से नजीबाबाद के एसडीएम पंकज वर्मा, सीओ अरूण कुमार, सीओ सिटी हरिद्वार प्रकाश देवली और एसओ श्यामपुर सुखपाल सिंह मान मौके पर पहुंचे। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि टैंकर में चार लोग सवार थे। तीन लोगों को टैंकर से कूदते हुए देखा गया था, लेकिन चालक का पता नहीं चल सका था। इधर, पुलिस चालक की तलाश कर ही रही थी कि भागूवाला गांव में चालक बबलू निवासी डोईवाला देहरादून के सकुशल होने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि क्लीनर राज गिरि समेत सभी लोग सुरक्षित हैें। हालांकि चालक अभी सामने नहीं आया है। बताया कि भारी वाहन की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें