फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...केंद्रीय विद्यालय में बढ़ाई फीस के विरोध में उतरे अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार। केंद्रीय विद्यालय रानीपुर में फीस में वृद्घि के विरोध में अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बढ़ी फीस वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

बुधवार को अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर एकत्र होकर नारेबाजी की और फीस वृद्घि के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की। अभिभावकों ने प्रबंधन पर फीस वृद्घि कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। अभिभावकों का कहना है कि प्रबंधन ने एक ही बार में फीस दोगुनी कर दी है, जो कि नियमों का खुला उल्लंघन है। अभिभावक कमला रावत, संगीता ने बताया कि फीस दोगुनी किए जाने से अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। यह निर्णय कतई तर्कसंगत नहीं है। अप्रैल माह की फीस देने के पश्चात भी अन्य शुल्क लगाकर पैसा वसूलने का काम किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री के आदेशों का पालन भी विद्यालय प्रबंधन नहीं कर रहा है। अमित पाठक व सुनील गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि फीस वृद्धि के निर्णय को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो अभिभावक उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामाशीष, सीमा, बीनू नेगी, सीता देवी, पूनम सिंह, आशा देवी, कैलाश घाघड़, रमेश पाल, रंजीत, अजय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें