अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर कार्य किया और 14 मई को होने वाले महानिदेशालय और आयुर्वेद निदेशालय के घेराव को लेकर रणनीति बनाई।
शुक्रवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। जिलाध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने कहा कि जिस प्रकार शासन द्वारा ऋषिकुल एवं गुरुकुल आयुर्वेद कालेज एवं अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आहरण वितरण कोड समाप्त कर राज्य सरकार की ओर से समयानुसार प्राप्त होने वाले देयकों का भुगतान कोषागार के माध्यम से होने से वंचित कर दिया है। इससे जीपीएफ की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त नहीं हो रही है। मई-2015 के बाद से किसी भी प्रकार का कोई लेखा जोखा जीपीएफ, जीआईएस कटौती की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त नहीं हो रही है। कहा कि मांगों को लेकर 14 मई को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के साथ आयुर्वेद निदेशालय एवं महानिदेशालय का घेराव एवं तालाबंदी की जाएगी। इस मौके पर मोहित मनोचा, दिनेश लखेड़ा, मुन्नी देवी, उमेश, जीत सिंह, बिजेंद्रपाल, राजेंद्र तेश्वर, चंद्रप्रकाश, मनोज चंद, सुखपाल सैनी, शीषपाल, मूलचंद, धारा सिंह सुधा, राकेश भंवर, सुरेश चंद, दिनेश ठाकुर, अजय कुमार, अर्जुन सिंह, कमल कुमार, अजय रानी, ममता, सुदेश, अनिता आदि शामिल हुए।