फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनकाब होंगे निजी अस्पतालों के सरकारी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

तीन दिन पहले रुड़की के एक निजी अस्पताल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के छापामार कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई थी कि कुछ आशा कार्यकत्रियां मरीजों को सरकारी से प्राइवेट अस्पतालों में भिजवाती हैं। इसके बदले उन्हें प्राईवेट अस्पतालों की तरफ से कमीशन दी जाती है। यह बात सामने आने के बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने ऐसे सभी स्वास्थ्यकर्मियों के बारे में गोपनीय जांच कराकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रुड़की में तीन दिन पहले एक निजी चिकित्सालय पर छापा मारकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने पाया था कि अस्पताल संचालकों के पास पर्याप्त दस्तावेज नहीं थे। मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सरकारी अस्पताल की ही कुछ आशा कार्यकत्री मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराती हैं। इसके लिए वे अस्पतालों से बाकायदा कमीशन भी लेती हैं। ऐसी रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी से प्राइवेट अस्पतालों के लिए दलाल के रूप में काम करने वाली आशा कार्यकत्रियों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की गोपनीय जांच कराने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमओ को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें