फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में राजकिशोर और निशा ने स्वर्ण पदक झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार।
विज्ञापन

एसएमजेएन कॉलेज में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ में सौरभ सिंह, आठ सौ मीटर दौड़ में आकाश कुमार, दो सौ मीटर दौड़ में सुखदेव कुमार और सौ मीटर दौड़ में राजकिशोर कुमार प्रथम स्थान पर रहे। वहीं, छात्रा वर्ग की सौ मीटर और दो सौ मीटर दौड़ में निशा, आठ सौ मीटर दौड़ में कुुमारी शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम छात्र वर्ग की पांच हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सौरभ सिंह ने प्रथम, टीकम कुमार ने द्वितीय व परकेश चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में आकाश कुमार ने प्रथम, अनूप सिंह ने द्वितीय और दीपक दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में सुखदेव कुमार, मिनेश सहगल व राजकिशोर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में राजकिशोर ने प्रथम, मिनेश सहगल ने द्वितीय व सुखदेव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता में करण वर्मा ने प्रथम, अनुज कुमार सैनी ने द्वितीय व सौरभ सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक में सुखदेव कुमार ने प्रथम, विपिन चौरसिया ने द्वितीय व अनुज सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में नईम खान प्रथम, मयंक गार्गी द्वितीय व हर्ष राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। वहीं छात्रा वर्ग की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निशा बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर ने प्रथम, कुमारी शुभम बीए चतुर्थ सेमेस्टर ने द्वितीय व प्रीति नौटियाल बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ में निशा, कुमारी शुभम और रूपा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठ सौ मीटर दौड़ में कुमारी शुभम ने प्रथम, प्रीति ने द्वितीय और खुशबू ने तृतीय स्थान प्राप्त कियथा। चक्का फेंक में भावना कार्की प्रथम, नंदिनी द्वितीय और रूपा तृतीय स्थान पर रसही। भाला फेंक में भावना कार्की ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय व मनीषा चैहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छात्र-छात्राओं को निरंजनी अखाड़ा श्री पंचायती के दिगम्बर रघुवन, दिगम्बर राज पुरी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. नरेश कुमार गर्ग, मुख्य क्रीड़ा अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह तोमर, खेलकूद अधीक्षक डॉ. नलिनी जैन, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ. मन मोहन गुप्ता डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रजनी सिंघल, डॉ. किरण शर्मा, रजनी सिंघल, डॉ. नेहा शर्मा, मोहन चन्द्र पाण्डेय, शिल्पा मनवाल, आदित्य सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें