फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान का संगम है गुरुकुल: प्रो. केके अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। राष्ट्रीय प्रत्यायन परिषद् के अध्यक्ष प्रो. केके अग्रवाल ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्राचीन ज्ञान एवं आधुनिक विज्ञान का संगम है। विवि का विकास तभी संभव है जब प्राचीन मूल्य और आधुनिक विज्ञान में पूरा समन्वयक हो।
विज्ञापन

सोमवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 117वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि प्रो. केके अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाना है तो छात्रों को नई-नई तकनीकों से जोड़ना होगा। आज शिक्षा को लेकर त्वरित परिवर्तन होने के कारण शिक्षा जगत में बदलाव आ रहे हैं। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने देश में फैली कुरीतियों और मैकाले शिक्षा के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। स्वामी जी के शिष्य स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने अपने गुरु के चलाए आंदोलन को साकार रूप दिया। पूरे भारत में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय आज भी पुरातन संस्कृति को लेकर काम कर रहा है। विशिष्ट अतिथि संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति डॉ. पीयूूष कांत दीक्षित ने कहा कि भारत में आज दो ही विवि ऐसे हैं, जो अपने मूल्यों का सही रूप में निर्वहन कर रहे हैं। पहला विवि गुरुकुल है जो आर्य समाज के नियमों पर आधारित है और दूसरा विवि काशी हिंदू विवि जो सनातन परंपराओं पर काम कर रहा है। कुल सचिव प्रो. दिनेशचन्द्र भट्ट ने उभरता गुरुकुल के नाम से प्रोजेक्टर के माध्यम से गुरुकुल के 117 साल के शैक्षिक विकास यात्रा को चलचित्रों के माध्यम से समारोह में दिखाया।
उत्तराखंड सरकार के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृजभूषण गैरोला ने कहा कि संत स्वामी श्रद्धानंद ने पूरे विश्व में शिक्षा की पताका फैलाई है। इस मौके पर प्रो. एमआर वर्मा, प्रो. रूप किशोर शास्त्री ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. श्रवण कुमार शर्मा, प्रो. सोमदेव शतांशु, प्रो. सीपी खोखर, प्रो. आरडी कौशिक, प्रो. आरसी दुबे, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. ईश्वर भारद्वाज, प्रो. पंकज मदान, प्रो वीके सिंह, प्रो. डीएस मलिक, प्रो. नमिता जोशी, प्रो. श्यामलता जुयाल, प्रो. सुचित्रा मलिक, प्रो. पीसी जोशी, डॉ. अजीत तोमर, डॉ. पंकज कौशिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें