फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर गुरुकुल के छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के बैनर तले गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों ने मूलभूत समस्याओं का निस्तारण न होने पर बुधवार को कुलसचिव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों ने मांगों को पूरा करने के लिए कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन अर्से से छात्रों की मांगों को अनदेखा कर रहा है। छात्रों ने जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ विवि के छात्र अभाविप के बैनर तले बुधवार को कुलसचिव कार्यालय के बाहर पहुंचे। दो घंटे तक सभी ने विवि प्रशासन पर छात्रों की मांगों को अनदेखा करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्र नेता मनीष मलिक ने कहा कि कुछ माह पूर्व की मांगों को लेकर छात्र आमरण अनशन पर बैठे थे। लेकिन लिखित अश्वासन के बाद भी अधिकांश मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कक्षाएं नियमित रूप से नहीं चलती। कक्षाओं में न तो पर्याप्त सफाई है और न ही पंखे व लाईटे ठीक हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीर्घ मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो सभी छात्रा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
प्रदर्शन करने वालों में राहुल चौधरी, राहुल शर्मा, विशाल पंडित, अक्षय सैनी, मोहित, मयंक, अर्जुन, लविश, उमंग, अंकुर, विवेक, शुभम, अजय, अनुज, आदि छात्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यें हैं प्रमुख मांग
- विश्वविद्यालय में राष्ट्र ध्वज लगाना।
- छात्रों के लिए कक्षाएं नियमित रूप से चलाना।
- सभी छात्रों को पुस्तकालय का कार्ड बनवाना।
- कक्षाओं को सफाई, पंखे और लाइटों की समुचित व्यवस्था करना।
- विश्वविद्यालय परिसर में वाटर कूलर लगाने।
- प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को छात्रवृत्ति देने।
- विवि में 15 सौ से अधिक के सभी टेंडर ऑनलाइन करनवाने।
- पुस्तकालय का समय सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक करने।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें