फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लाइन में फाल्ट के चलते 18 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के चलते झेली परेशानी
विज्ञापन

- कटौती के चलते बिजली आधारित काम-काज भी पूरी तरह रहा ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। बारिश से बिजली की लाइनों में आए फाल्ट से करीब 18 से अधिक गांवों की बिजली लगातार पांच घंटे गुल रही है। शुक्रवार की सुबह तीन बजे गुल हुई बिजली की आपूर्ति आठ बजे के बाद शुरू हो सकी। इससे ग्रामीणों को बिजली के साथ ही पेयजल की समस्याओं से परेशान होना पड़ा।
ग्रामीण नरेन्द्र, नाथीराम, जोगेन्दर, सुलेमान, अय्यूब आदि लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही बिजली की लाइनों में फाल्ट आ जाता है। लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बिजली की लाइनों के पास खड़े पेड़ों की टहनी कटवाने की मांग की।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने से शिवगढ़, फूलगढ़, गोविंदगढ़, दुर्गागढ़, नसीरपुर कलां, शाहपुर, चाणचक, शेरपुर, बादशाहपुर, धारीवाला, भट्टीपुर, भवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला, जसोददरपुर, रानीमाजरा आदि गांव के ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार का कहना है कि बारिश के दौरान बिजली की लाइनों में फाल्ट होने के कारण आपूर्ति बंद रही है। फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें