फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 स्कूलों में गहराया वेतन का संकट

Tue, 03 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनपद में प्लान के 18 स्कूलों में वेतन का संकट गहराया हुआ है। करीब 200 शिक्षकों को पांच महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। विभाग ग्रांट नहीं मिलने की बात कह रहा है।
जनपद में 18 इंटर कालेज प्लान श्रेणी में चल रहे हैं। इनमें शिक्षकों और प्रधानाचार्य को मिलाकर करीब 200 शिक्षक तैनात हैं। शिक्षकों को पांच महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। वहीं राजकीय इंटर कालेज पथरी में नोन प्लान के एलटी शिक्षक वेतन की राह देख रहे हैं। शिक्षक दर्जनों बार विभाग और शासन के अधिकारियों से संपर्क साध चुके हैं। विभाग का हर बार कहना होता है कि अभी ग्रांट नहीं मिल पाई है, ग्रांट मिलने पर वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं शासन का दावा है कि सभी जनपदों को ग्रांट भेजी जा चुकी है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सैनी का कहना है कि विभाग शिक्षकों के वेतन को लेकर गंभीर नहीं है। पांच महीने से वेतन न मिलने से शिक्षक उधार कर्ज लेने को मजबूर हैं। इस बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। शिक्षकों को जल्द वेतन न मिला तो विभाग का घेराव किया जाएगा।

खाली जेब, चुनाव ड्यूटी कराने की तैयारी
जेब खाली होने के बावजूद शिक्षकों से अब चुनाव की ड्यूटी लेने की भी तैयारी है। फिलहाल उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे शिक्षकों में और नाराजगी है कि खाली जेब अध्यापन के साथ- साथ चुनाव ड्यूटी  कैसे करें।
विज्ञापन


Œलान के स्कूलों में वेतन के लिए अलग से ग्रांट आती है। दीपावली से पहले आधी ग्रांट मिली थी। जिससे कुछ स्कूलों में अगस्त, तो कुछ स्कूलों में सितंबर तक का वेतन बांट दिया गया था। जल्द ग्रांट आने की उम्मीद है, तभी बाकी शिक्षकों को भी वेतन जारी कर दिया जाएगा।- डा. पुष्पा रानी वर्मा, प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें