फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: साधु की वेषभूषा में घूमने वाले 18 लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में गंगा घाटों पर साधु के वेषभूषा में घूमने वाले 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार को चेकिंग और सत्यापन अभियान के दौरान ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया, जो साधु का रूप धारण कर महिलाओं और युवाओं को झांसे में लेते थे। सभी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग खुद को सिद्ध बाबा बताकर लोगों को गुमराह करते थे।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि सुरेश निवासी दिल्ली, बबलु कुमार दास निवासी बिहार, जयति यादव निवासी वाराणसी, संतराम निवासी लखनऊ, गिरीश निवासी केरल, कैलाश निवासी महाराष्ट्र, बालकनाथ निवासी लखनऊ, अजय कुमार निवासी कोलकाता, मलचंद दास निवासी मध्य प्रदेश, लल्लन चौधरी निवासी बिहार, गुत्लु निवासी मेरठ, संजय निवासी कानपुर, शंकर सिंह निवासी पीलीभीत, रामकुमार निवासी हरदोई, सुरेंद्र निवासी अलीगढ़, राजेंद्र प्रसाद निवासी बिहार, ठोकन बाबा निवासी पश्चिम बंगाल, कमल ठाकुर निवासी हरिद्वार का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें