फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश रंजन ने हरिद्वार में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
शिवरात्रि पर जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर और श्री बिल्केश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरकी पैड़ी स्थित अस्थि प्रवाह घाट पर अपने समधी के अस्थि विसर्जन में भी शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना के लिए रविवार की देर शाम ही हरिद्वार पहुंच गए थे। यहां रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह उन्होंने कनखल स्थित श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पत्नी सहित पूजा अर्चना की। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज की अगुवाई में दक्ष मंदिर के महंतों और पुजारियों ने मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया और उनसे पूजा अर्चना कराई। मुख्य न्यायाधीश ने बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
इस दौरान मुख्य न्यायाधीश अपने समधी वाल्मीकि मेहता की अस्थि विसर्जन के लिए हरकी पैड़ी स्थित अस्थि विसर्जन घाट पर पहुंचे। इस दौरान अस्थियां लेकर आए उनके कई रिश्तेदार भी मौजूद रहे। उन्होंने बीती शाम हरकी पैड़ी पर श्री गंगा आरती में भी भाग लिया था। हरकी पैड़ी पर श्री गंगा सभा के सभापति कृष्णकुमार ठेकेदार, अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी, प्रेम त्रिपाठी, राजीव शर्मा और प्रदीप झा आदि ने मुख्य न्यायाधीश और परिजनों का स्वागत किया। गंगा सभा के कार्यालय में उन्हें गंगाजली और प्रसाद भेंट किया गया। गंगा सभा की अतिथि पुस्तिका में अपना संदेश लिखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने गंगा सभा के कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें