फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालापुर में बनेगा 19 लाख की लागत से बरात घर

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विकास ही भाजपा का मुख्य एजेंडा है। विकास की किरणें घर-घर तक पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। ज्वालापुर के साथ पूरे शहर में सीवर लाइन, पानी की पाइप लाइन आदि बिछाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार दोनों मिलकर प्रत्येक क्षेत्र वर्ग का विकास कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने ज्वालापुर के मोहल्ला कड़च्छ और तेलियान के बीच में 19 लाख रुपये की लागत से बरात घर का शिलान्यास किया गया। बरात घर का निर्माण आरईएस की ओर से किया जाएगा। बरात घर के शिलान्यास करने के दौरान उन्होंने कहा कि शहर के समुचित विकास का जो सपना शहरवासियों ने देखा है उसे पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का नाम ऊंचा किया है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि आज देश का वर्ग खुश है और फिर से देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी मतों से सरकार बनेगी। इस मौके पर श्यामल दबोडिया, योगेंद्र पाल रवि, नीलम देवी, लक्ष्मी दबोडिया, मजाहिर, पप्पन कुरैशी, विजयपाल, सचिन दाबडे, विकास कुमार, आशीष वाल्मीकि, पूनम साहू आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें