फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन प्रभाग ने किया मल्टीपरपज टास्क फोर्स का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

हरिद्वार वन प्रभाग ने वन तस्करों और अवैध खनन करने वालों पर नकेल कसने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स वन प्रभाग की हरिद्वार, लक्सर और रुड़की रेंज में नियमित रूप से गश्त और शराब तस्करों को पकड़ने में भी सहयोग करेगी।
विज्ञापन

इन तीनों रेंजों में ही तस्कर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। खनन के अधिकांश वाहन भी इन्हीं रेंजों से होकर गुजरते हैं। कई बार वन कर्मचारियों पर भी तस्कर हमला कर देते हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फोर्स का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में चार से पांच कर्मचारी शामिल रहेंगे। जिन्हें हथियारों और उपकरणों से लैस किया गया है। टीम को इस प्रकार तैयार किया गया है कि हथियारों से हमला होने की स्थिति में जवाब देने में सक्षम हैं। रेंजर दिनेश नौडियाल ने बताया कि फोर्स बनने के बाद तस्करों की गतिविधि पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें