फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...चौहानान और हज्जावान में रात को दस घंटे रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र के दो मोहल्लों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसा लाइन में फॉल्ट आने से हुआ। बिजली गुल रहने से हजारों लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। लोगों ने ऊर्जा निगम से छोटे-बडे़ अधिकारियों के फोन घनघनाएं, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
विज्ञापन

ज्वालापुर क्षेत्र के चौहानान और हज्जावान मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात 10 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घंटे भर तक जब बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों ने बिजलीघर में फोन करना शुरू कर दिया। बार-बार फोन करने के बावजूद किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद कई युवा बिजलीघर पर पहुंचे तो वहां पर मिले कर्मचारियों ने ऑनलाइन शिकायत करने को कहा। ऑनलाइन शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी। स्थानीय निवासी अथर अंसारी ने बताया कि इसके बाद जेई को फोन लगाया तो उन्होंने एसडीओ से शटडाउन दिलाने के लिए आदेश जारी कराने को कहा। इसके बाद एसडीओ को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया। अथर ने बताया कि इस प्रक्रिया में रात के दो बज गए तो डीजीएम को फोन मिलाया। डीजीएम रात में दो बजे फोन आने से गुस्सा हो गए और उन्हें फोन न करने को कहा। खुशनसीब, इमरान मंसूरी, कैथर कुरैशी, साजिद सलमानी आदि ने बताया कि पूरी रात जागकर काटी। बच्चे भी परेशान हो उठे। सुबह पानी भी नहीं आया। शुक्रवार सुबह आठ बजे बिजली सुचारु हो सकी। वहीं शुक्रवार को मध्य हरिद्वार, कनखल आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती की आंख मिचौनी से व्यवसायी परेशान हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें