फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी ने अवैध निर्माण पर किया फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरे
हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया ने अवैध निर्माणों पर फोकस किया है। अवर अभियंताओं के पेच कसते हुए उन्होंने अवैध निर्माण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अवैध निर्माणं को कंपाउंड करने के आवेदनों को लटकाने की प्रवृति भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में भदोरिया ने जनसुविधा के मद्देनजर 200 वर्गमीटर भवन मानचित्र पास करने के लिए ऋषिकेश, रुड़की और लक्सर क्षेत्र के लिए अधिकारी नामित किए हैं। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को रुड़की क्षेत्र का संयुक्त सचिव, एसडीएम ऋषिकेश को ऋषिकेश क्षेत्र तथा एसडीएम लक्सर को लक्सर क्षेत्र का संयुक्त सचिव नामित किया है। इन क्षेत्रों के 200 वर्गमीटर तक आवासीय भवनों का मानचित्र नामित संयुक्त सचिव पास कर सकेंगे। एचआरडीए का रुड़की, ऋषिकेश में पहले कार्यालय स्थापित हैैं, जबकि लक्सर में भी कार्यालय खोला गया है। नामित संयुक्त सचिव 200 वर्गमीटर तक के आवासीय भवनों के मानचित्र पास करने के साथ ही अपने क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों पर भी नजर रखते हुए अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। तहसील स्तर से भवन मानचित्र पास करने पर अब लोगों को हरिद्वार की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उन्होंने अधिकारियों को बायलॉज का अनुपालन सुनिश्चित कराने और अवैध निर्मार्णों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। वीसी ने प्राधिकरण की अवस्थापना विकास निधि और प्रस्तावित कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक में सचिव वंशीधर तिवारी, तीनों संयुक्त सचिव, मुख्य वित्त अधिकारी डा. तंजीम अली, अधिशासी अभियंता सुनील पाराशर के भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें