फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला अस्पताल में खुली पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री माइक्रोबॉयलॉजी लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मेला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री माइक्रोबॉयलॉजी लैब खोल दी गई है। लैब में अब विडाल, टायफाइड, डिप्थीरिया, डायरिया, डिस्टएंट्री, कालरा, लैप्टोस्पाईरोसिस, स्क्रब टायफस, मीजल्स, डेंगू, चिकन गुनिया, हैपेटाइटिस की जांच होगी।
विज्ञापन

दरअसल, अभी तक संक्रामक बीमारियों के सैंपल का परीक्षण और विश्लेषण करने की सुविधा हरिद्वार जनपद की किसी अस्पताल में नहीं थी। सैंपल को जांच के लिए दिल्ली भेजा जाता था। कई सालों से जनपद में फैल रहा डेंगू, लक्सर क्षेत्र में फेल रही हैपेटाइटिस या अन्य बीमारियों के मरीजों की रिपोर्ट को दिल्ली भेजा जाता रहा। अब जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधाओं में विस्तार करते हुए पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री माइक्रोबॉयलॉजी लैब खोल दी है। लैब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से संपूर्ण बीमारी निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के अंतर्गत खोली गई है। लैब में जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों से एकत्रित सैंपलों का परीक्षण होगा। लैब के सफल संचालन के लिए माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट की नियुक्ति भी की गई है।
मेला अस्पताल में आईडीएसपी के तहत पब्लिक हेल्थ लैबोरेट्री माइक्रोबॉयलॉजी लैब का शुभारंभ करते हुए सैंपलों का परीक्षण शुरू करा दिया है। लैब में जनपद के समस्त सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों से आए सैंपलों का भी परीक्षण होगा। लैब में माइक्रो बॉयोलॉजिस्ट ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रेमलाल, सीएमओ, हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें